बलेरा पंचायत का प्रधान बर्खास्त के साथ पंकज पंकज पलभल का अनशन खत्म

बलेरा पंचायत का प्रधान बर्खास्त के साथ पंकज पंकज पलभल का अनशन खत्म

चंबा, 24 अप्रैल मुकेश कुमार (गोल्डी)

ग्राम पंचायत बलेरा, विकास खंड भटियात, जिला चंबा में वर्षों से व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने में जन सूचना कार्यकर्ता पंकज पलभर को सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 (RTI Act 2005) के तहत प्राप्त दस्तावेजों के माध्यम से पंचायत में हुए वित्तीय अनियमितताओं का पर्दाफाश किया।पंकज पलभर ने सर्वप्रथम विकास खंड अधिकारी भटियात को शिकायत सौंपी, परंतु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। तत्पश्चात उन्होंने पुलिस विभाग और उपायुक्त चंबा को सूचित किया, फिर भी सरकारी धन की हेराफेरी पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।जब सभी प्रयास निष्फल रहे, तो 02 अप्रैल 2025 को उन्होंने उपायुक्त कार्यालय चंबा के बाहर क्रमिक अनशन आरंभ किया। धीरे-धीरे यह आंदोलन जिलेभर में फैल गया और कई पंचायतों के युवाओं ने पंकज पलभर को समर्थन दिया।

इस जन दबाव के परिणामस्वरूप पंचायत प्रधान चमन लाल पर 64 लाख 24 हजार रुपये की गड़बड़ी के चलते कार्रवाई हुई और उन्हें 22 अप्रैल 2025 को निलंबित कर दिया गया। साथ ही दो अन्य संबंधित अधिकारियों से भी वसूली के आदेश जारी हुए।सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इस भ्रष्टाचार को दबाने का प्रयास करने वाले विकास खंड अधिकारी भटियात को भी निलंबित कर दिया गया, जो प्रशासनिक जवाबदेही की एक मिसाल है।यह जीत पंकज पलभर की निष्ठा, साहस और सत्य के प्रति अडिग प्रतिबद्धता की प्रतीक है।दिनांक 24 अप्रैल 2025 को चंबा में क्रमिक अनशन का समापन RTI वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगराज महाजन सहित कई सामाजिक नेताओं और अधिवक्ताओं की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर मिठाई बाँटी गई और जन विजय का उत्सव मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!