ग्राम पंचायत चांजु में पंचायती राज दिवस पर बैठक का हुआ आयोजन

ग्राम पंचायत चांजु में पंचायती राज दिवस पर बैठक का हुआ आयोजन

ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर, विकास कार्यों पर दिए सुझाव

तीसा/ चुराह दिलीप सिंह (ठाकुर)

विकासखंड दिशा की ग्राम पंचायत चांजु में बुधवार को पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त चंबा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को पंचायत की कार्यप्रणाली तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना रहा।ग्राम प्रधान टेकी देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पंचायत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों द्वारा योजनाओं के अंतर्गत आवेदन भी किए गए।इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा ग्रामवासियों से आगामी कार्यों के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए गए।

ग्रामीणों ने सड़क सुविधा, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं तथा रोजगार के अवसरों से जुड़े मुद्दे उठाए और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।ग्राम पंचायत प्रधान ने कहा कि पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और सहभागिता बढ़ाने के लिए इस प्रकार की बैठकों का आयोजन आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत कार्यों में निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य तथा स्थानीय नागरिकों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!