तीसा उपमंडल की धनेईकोठी पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, प्रधान सहित दो के खिलाफ शिकायत

तीसा उपमंडल की धनेईकोठी पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, प्रधान सहित दो के खिलाफ शिकायत


तीसा चुराह 27 अप्रैल दिलीप सिंह ठाकुर

उपमंडल तीसा में एक बार फिर से पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। विकास खंड तीसा के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनेईकोठी में कांग्रेस नेता एवं स्थानिक निवासी प्रकाश सिंह भूटानी ने पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, पंचायत सचिव तथा तकनीकी सहायक के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं। भूटानी ने पुलिस थाना तीसा में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए उच्च जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार, पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए स्वीकृत बजट का उपयोग बिना किसी वास्तविक कार्य के किया गया है। कागजों में कार्य पूर्ण दर्शाए गए हैं, जबकि धरातल पर उनकी कोई उपस्थिति नहीं है।

भूटानी ने आरोप लगाया कि मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया और ग्राम पंचायत को नुकसान पहुंचाया गया।इस संबंध में जब पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया। कुलदीप सिंह ने कहा कि यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो वह जांच के लिए तैयार हैं और सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।उधर, इस मामले ने पंचायत क्षेत्र में हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि प्रशासनिक जांच में वास्तविकता क्या सामने आती है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!