चंबा के राजेरा में युवक की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत, मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी

चंबा के राजेरा में युवक की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत, मामला दर्ज पुलिस जांच में जुटी

चंबा 27अप्रैल मुकेश कुमार ( गोल्डी)

चंबा जिला के राजेरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय लवली कुमार, निवासी गांव बनेई, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात लवली कुमार अपने काम से वापस घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पर रास्ता सुनसान और अंधेरा होने के कारण उसका पांव फिसल गया, जिससे वह गहरी खाई में गिर गया। गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और लवली कुमार को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस दुखद हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक लवली कुमार अपने पीछे पत्नी और तीन बेटों को छोड़ गया है। उसका सबसे बड़ा बेटा केवल 9 वर्ष का है।परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर उचित प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!