हिम आंचल पेंशनर संघ जिला चंबा के चुनाव 4 मई को बनीखेत में होंगे आयोजित

हिम आंचल पेंशनर संघ जिला चंबा के चुनाव 4 मई को बनीखेत में होंगे आयोजित

डलहौजी/ चम्बा, 30 अप्रैल मुकेश कुमार ( गोल्डी)

हिम आंचल पेंशनर संघ, जिला चंबा की जिला कार्यकारिणी के चुनाव 4 मई को प्रातः ठीक साढ़े 11बजे बनीखेत स्थित एच.पी.पी.डब्ल्यू.डी रेस्ट हाउस में आयोजित किए जाएंगे। इस आशय की जानकारी संघ की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।संघ के राज्य अध्यक्ष द्वारा अधिकृत दिशा-निर्देशों के अनुसार यह चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाई जाएगी। संघ के सभी ब्लॉकों – चंबा, मेहला, सलूणी, ककीरा, सिहुंता, तिस्सा और बनीखेत ब्लॉक के सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में भाग लें।सभी ब्लॉक अध्यक्षों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र से निर्वाचित सदस्यों के साथ-साथ प्रतिनिधियों की सूची भी लेकर आएं।

साथ ही अन्य पेंशनर सदस्यों को भी चुनाव में भाग लेने हेतु प्रेरित करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न की जा सके।जिला कार्यकारिणी के चुनाव का संचालन अधिकृत चुनाव संयोजक आर.के. शर्मा (बनीखेत ब्लॉक) और तिलक राज डडवाल (सिहुंता ब्लॉक) द्वारा किया जाएगा।चुनाव कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित पेंशनर सदस्यों के लिए चाय-नाश्ता व दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई है। संघ ने आशा जताई है कि इस आयोजन में अधिकतम संख्या में पेंशनर उपस्थित होकर संघ की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करेंगे।यह चुनाव न केवल संघ की संरचना को मजबूत करेगा, बल्कि पेंशनरों की आवाज को और अधिक प्रभावशाली बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!