सर्वोदय ह्यूमन एंड नेचर डेवलपमेंट” संस्था की मानवीय पहल, बे सहारा गौवशों हेतु बनी वरदान

डलहौजी/चम्बा 03 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)
बेसहारा और परित्यक्त गौवंश की सेवा हेतु समर्पित सामाजिक संस्था “सर्वोदय ह्यूमन एंड नेचर डेवलपमेंट” द्वारा संचालित गौ सदन, मंजीर में इन दिनों कई निराश्रित गायों को आश्रय प्रदान किया जा रहा है। संस्था का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में पशु कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है।संस्था द्वारा बताया गया कि वर्तमान में गौ सदन में अनेक गायें आश्रय पाए हुए हैं, जिन्हें प्रतिदिन चारा, स्वच्छ जल, नियमित चिकित्सा सुविधा, टीकाकरण और साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध करवाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। संस्था का उद्देश्य न केवल इन पशुओं को सुरक्षित जीवन देना है, बल्कि समाज में पशु संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ाना है।इस सेवाभावी कार्य को स्थायी और प्रभावी बनाने के लिए संस्था ने समाज से सहयोग की अपील की है। संस्था ने लोगों से दान एवं सहयोग करने का अनुरोध किया है, ताकि गौवंश की देखभाल का कार्य अविरत रूप से चलता रहे।
दानदाता ICICI बैंक खाता संख्या 430501000920, IFSC कोड ICIC0001992, या UPI ID: 8710000926.eazypay1@icici के माध्यम से योगदान कर सकते हैं।
संस्था से संपर्क के लिए निम्न पदाधिकारी उपलब्ध हैं:-
राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर (08710000926),राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा (09805468203),राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा (09711251215),गौ सदन प्रबंधक मुकेश ठाकुर (08219234587)।संस्था ने सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों से इस पुनीत कार्य में भागीदार बनने की अपील की है।