हिम आंचल पेंशनर्स संघ चम्बा (बनीखेत) की बैठक सम्पन्न, 2025-27 के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

हिम आंचल पेंशनर्स संघ चम्बा (बनीखेत) की बैठक सम्पन्न, 2025-27 के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

डलहौजी/चम्बा 4 मई मुकेश कुमार (गोल्डी )

बनीखेत स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में आज रविवार को हिम आंचल पेंशनर्स संघ चम्बा (बनीखेत) की बैठक आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता आर.के. शर्मा और तिलक राज डडवाल ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला चम्बा पेंशनर्स संघ के आगामी सत्र 2025-27 के लिए चुनाव संपन्न कराना था।प्रदेश पेंशनर्स संघ द्वारा नियुक्त चुनाव संयोजक आर.के. शर्मा व तिलक राज डडवाल की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से शिव कुमार कौहडा़ को जिला अध्यक्ष, शेर सिंह ठाकुर को महासचिव तथा सरदार मंजीत सिंह को महाकोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

नवचयनित पदाधिकारी आगामी 2027 तक संघ की जिम्मेदारियां निभाएंगे।नव-निर्वाचित अध्यक्ष शिव कुमार कौरा ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे और उनकी टीम पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से पेंशनर्स के हितों की रक्षा हेतु कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं को समय-समय पर सरकार के समक्ष उठाया जाएगा ताकि उनका समाधान शीघ्र हो सके।

इस अवसर पर हिम आंचल पेंशनर्स संघ द्वारा दीर्घायु वृद्ध पेंशनरों को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया गया। सम्मानित होने वालों में बनीखेत खंड से संतोष कुमार तथा चुडू राम, सलूणी खंड से मादो राम शर्मा, चतुर्भुज, होशियार सिंह वर्मा तथा ककीरा खंड से आईटू थापा और गोपाल दास शर्मा शामिल रहे। सभी सम्मानित पेंशनरों ने संघ का आभार जताते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस आयोजन से यह स्पष्ट हुआ कि संघ न केवल संगठनात्मक मजबूती की ओर अग्रसर है, बल्कि वरिष्ठ सदस्यों के प्रति सम्मान की भावना को भी जीवंत बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!