कैंपस इंटरव्यू स्थगित, जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा जारी की गई सूचना

कैंपस इंटरव्यू स्थगित, जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा जारी की गई सूचना

चंबा, 9 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा द्वारा 14 मई को आयोजित किए जाने वाले कैंपस इंटरव्यू को प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए जानकारी दी है कि इंटरव्यू की नई तिथि की सूचना बाद में जारी की जाएगी।यह कैंपस इंटरव्यू Gendroit SR Solution Private Limited, नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सहयोग से आयोजित किया जाना था। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में कुछ प्रशासनिक कारणों से इंटरव्यू को स्थगित करना पड़ा है, लेकिन जैसे ही नई तिथि तय की जाएगी, सभी संबंधित उम्मीदवारों और विभागों को सूचित कर दिया जाएगा।उक्त सूचना की प्रतिलिपि जिला लोक संपर्क अधिकारी चंबा को इस निर्देश के साथ भेजी गई है कि इस सूचना को समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाया जाए ताकि अधिक से अधिक युवाओं तक यह जानकारी समय पर पहुंच सके। इसके साथ ही यह सूचना उपनिदेशक श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग, हिमाचल प्रदेश को भी भेजी गई है।इस निर्णय से सैकड़ों युवाओं को अस्थायी रूप से निराशा हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नई तिथि घोषित कर प्रक्रिया को पुनः आरंभ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!