एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत में हुई अहम बैठक, क्षेत्रीय विकास पर हुई व्यापक चर्चा

एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत में हुई अहम बैठक, क्षेत्रीय विकास पर हुई व्यापक चर्चा

डलहौजी/ चम्बा 09 मई मुकेश कुमार ( गोल्डी)

बनीखेत प्रवास दौरान विधायक डीएस ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण बैठकर एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत में कार्यपालक निदेशक संतोष कुमार के साथ एक बैठक की । बैठक में क्षेत्रीय विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं, स्थानीय लोगों की समस्याओं तथा भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान कार्यपालक निदेशक संतोष कुमार ने एनएचपीसी की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) निधि के माध्यम से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी का उद्देश्य केवल ऊर्जा उत्पादन ही नहीं है, बल्कि जिस क्षेत्र में परियोजना स्थित है, वहाँ के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी सक्रिय योगदान देना है।

इस दौरान सुरंगानी क्षेत्र में एनएचपीसी परियोजना के चलते स्थानीय नागरिकों को आ रही विभिन्न समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा गया। विशेष रूप से जल स्रोतों की कमी, सड़क मार्गों की स्थिति तथा पर्यावरणीय प्रभाव जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यपालक निदेशक ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि एनएचपीसी प्रशासन इन विषयों को गंभीरता से ले रहा है और स्थानीय समुदाय के साथ समन्वय बनाकर उचित कदम उठाए जाएंगे।यह बैठक क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है और इससे स्थानीय नागरिकों में उम्मीद की नई किरण जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!