बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सेस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

डलहौजी़/चम्बा 10 मई मुकेश कुमार ( गोल्डी)
बोंखरी मोड़ स्थित बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग में इंटरनेशनल नर्सेस सप्ताह के अंतर्गत 12 मई (सोमवार) को नर्सेस दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान की प्रशिक्षक हेमलता ने बताया कि इस विशेष अवसर पर नर्सिंग छात्राओं के लिए शपथ ग्रहण समारोह, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता समेत कई रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम पाठ्यक्रम की प्रशिक्षु छात्राएं भाग लेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग पेशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छात्राओं को उनके पेशेवर कर्तव्यों व सामाजिक भूमिका के प्रति सजग बनाना है।
बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने इस अवसर पर कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का एक पवित्र माध्यम है।

संस्थान का प्रयास है कि छात्राओं को केवल तकनीकी शिक्षा ही नहीं, बल्कि उनके कार्यक्षेत्र के महत्व और सामाजिक उत्तरदायित्वों की भी जानकारी दी जाए।
उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से छात्राओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक कार्यशैली विकसित करने का अवसर मिलता है। यह आयोजन छात्राओं को अपनी रचनात्मकता और विचारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ नर्सिंग के प्रति उनके समर्पण को और प्रबल करेगा।
कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक, प्रशिक्षक और छात्राएं सक्रिय भागीदारी निभाएंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।