विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 मई को चेली गांव में आपदा प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 मई को चेली गांव में आपदा प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

भटीयात /चुवाडी़ 10 मई मुकेश कुमार (गोल्डी )

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 मई को भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर के अंतर्गत आने वाले गांव चेली का दौरा करेंगे। वे इस दौरान हाल ही में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगे और राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगे।सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष 11 मई को शाम 5 बजे सिहुंता पहुंचेंगे। इसके बाद, 12 मई को दोपहर साढ़े 12 बजे वे गांव चेली पहुंचकर आपदा पीड़ितों से मिलगें। इस दौरे का उद्देश्य आपदा से प्रभावित लोगों की स्थिति की प्रत्यक्ष जानकारी लेना, उनकी समस्याएं सुनना और राहत कार्यों में किसी भी तरह की कमी को दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देना है।यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे प्रभावित लोगों को यह भी भरोसा मिलेगा कि सरकार और जनप्रतिनिधि उनके साथ खड़े हैं। चेली गांव में हाल ही में भारी बारिश से नाले में आए तेज़ पानी के बहाव से एक वृद्ध की मौत तथा कई भेड़ बकरियां मौत का शिकार हो गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!