चंबा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कृषि मंत्री चंद्र कुमार हुए शामिल

चंबा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कृषि मंत्री चंद्र कुमार हुए शामिल

चंबा, 22 मई मुकेश कुमार ( गोल्डी)

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर बीते कल जिला मुख्यालय चंबा में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।प्रो. चंद्र कुमार ने स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि अल्प कार्यकाल में भी उन्होंने देश के लिए कई दूरदर्शी फैसले लिए। उन्होंने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, पंचायती राज संस्थाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए स्व. राजीव गांधी के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चमेरा-1 जल विद्युत परियोजना को स्व. राजीव गांधी के कार्यकाल में ही मंजूरी मिली थी, जो चंबा के विकास में मील का पत्थर साबित हुई।स्थानीय विधायक नीरज नैयर ने भी स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि उनकी नीतियां आज भी देश के विकास का मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट रहने का आह्वान किया।

इससे पूर्व, मंत्री के चंबा आगमन पर सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हिमाचल पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम में विधायक नीरज नैयर, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!