गुरु नानक पब्लिक स्कूल दलहौजी में छात्र संघ चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न

गुरु नानक पब्लिक स्कूल दलहौजी में छात्र संघ चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न

डलहौजी /चंबा 22 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी में हाल ही में छात्र संघ चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न करवाए गए। इस चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रणाली और चुनाव से संबंधित प्रक्रियाओं की व्यवहारिक जानकारी दी गई। चुनाव के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को वोट देकर उन्हें विजयी बनाया।

विद्यालय में वैलेट पेपर के माध्यम से पारंपरिक ढंग से मतदान करवाया गया, जिससे छात्रों को वास्तविक चुनाव प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त हुआ। चुनाव प्रचार, नामांकन, मतदान और मतगणना सभी प्रक्रियाएं छात्रों की भागीदारी से संचालित की गईं। इस प्रक्रिया में आदित्य ठाकुर को छात्र प्रधान और समीक्षा को उप प्रधान के पद के लिए चुना गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नवदीप सिंह भंडारी ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना, जिम्मेदारी और सामाजिक तादात्म्य को विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव विद्यालयों से ही रखी जाती है, और इस प्रकार की चुनावी प्रक्रिया विद्यार्थियों को नागरिक शास्त्र की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करती है।प्रधानाचार्य भंडारी ने यह भी कहा कि यह गतिविधि केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत करवाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास था।

उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी।विद्यालय प्रशासन, अध्यापकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास से यह चुनाव प्रक्रिया पूर्ण रूप से निष्पक्ष, पारदर्शी और सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!