भटियात पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता, पंजाब का नशा तस्कर गिरफ्तार

भटियात पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता, पंजाब का नशा तस्कर गिरफ्तार

भटियात/ चुवाडी़ 23 मई बबलू पठानिया

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सिंहुता की टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिला पठानकोट (पंजाब) के एक कुख्यात नशा तस्कर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार, 21 मई को गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल महाजन पुत्र अविनाश महाजन, निवासी गांव सिंहुता को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया था। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि उसके पास से बरामद की गई नशीली खेप दीपक कुमार से खरीदी गई थी। दीपक कुमार पुत्र त्रिलोकनाथ, मकान नंबर 171, वार्ड नंबर 26, मोहल्ला नेहरू नगर, तहसील व जिला पठानकोट (पंजाब) का निवासी है।इस सूचना के आधार पर भटियात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार को पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया और रिमांड की मांग की। रिमांड मिलने के बाद पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि इस नशा कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है।डीएसपी भटियात योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और समाज को नशे से मुक्त करने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!