भुरू नाग देवता की स्वर्ण मिश्रित धातु की मूर्ति मंदिर शिखर पर विधिवत स्थापित

भुरू नाग देवता की स्वर्ण मिश्रित धातु की मूर्ति मंदिर शिखर पर विधिवत स्थापित

डलहौजी /चंबा 27 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

आज पद्दर (बनीखेत) स्थित भुरू नाग देवता मंदिर में एक ऐतिहासिक और आस्था से परिपूर्ण क्षण देखा गया, जब स्वर्ण मिश्रित धातु से निर्मित भुरू नाग देवता की मूर्ति को विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर के शिखर पर स्थापित किया गया। इस पावन अवसर पर स्थानीय श्रद्धालु एवं भक्त मौजूद रहे , जिन्होंने जयकारों के साथ सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान कर दिया।

मूर्ति स्थापना के दौरान पूरे विधि-विधान के साथ देवता का आवाहन कर मंदिर के शीर्ष पर प्रतिष्ठित किया गया।बता दें कि बीते कुछ समय से भुरू नाग देवता मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पारंपरिक शैली में बन रहा यह मंदिर स्लेट की छत, लकड़ी की नक्काशी और सुंदर पॉलिश जैसे अद्भुत कारीगरी के नमूनों से सजाया जा रहा है।

स्थानीय तथा बाहरी रज्यों से आए हुए कारीगरों की मेहनत और परंपरागत स्थापत्य कला का अद्भुत संगम इस मंदिर को एक अनूठा स्वरूप प्रदान कर रहा है। कार्य अब अंतिम चरण में है और जल्द ही इसके पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है।यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि स्थानीय कला और संस्कृति का भी एक शानदार प्रतीक होगा। मंदिर निर्माण में स्थानीय लोगों का योगदान और भक्ति भाव विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!