योग मानव विकास ट्रस्ट बनीखेत द्वारा मोबाइल व नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता शिविर आयोजित

योग मानव विकास ट्रस्ट बनीखेत द्वारा मोबाइल व नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता शिविर आयोजित

डलहौजी/ चंबा, 29 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

योग मानव विकास ट्रस्ट, बनीखेत के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनीखेत में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग तथा नशे की लत से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में उपस्थित छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में हुई। ट्रस्ट के प्रमुख अधिकारियों रणवीर सिंह और ट्रस्टी कुलदीप सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से उत्पन्न होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक समस्याओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे मोबाइल की लत से बच्चों की एकाग्रता, दृष्टि शक्ति, नींद, पारिवारिक जीवन और सामाजिक व्यवहार प्रभावित होते हैं।

साथ ही, युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए, वक्ताओं ने नशे के खतरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करती है, बल्कि उसके भविष्य, परिवार और समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालती है। ट्रस्ट की ओर से सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे नशे से दूर रहें और मोबाइल फोन का सीमित तथा रचनात्मक उपयोग करें।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रीतम चंद ठाकुर ने ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं।

उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासन, संयम और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं और ट्रस्ट के इस पहल की सराहना की। विद्यालय स्टाफ एवं छात्रों ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे और कार्यक्रमों की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!