भरमौर चौक के पास सड़क हादसे में प्रवासी युवक की मौत, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

भरमौर चौक के पास सड़क हादसे में प्रवासी युवक की मौत, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

चंबा, 29 मई मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला मुख्यालय के भरमौर चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक प्रवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बीती रात करीब साढ़े नौ बजे का है, जब ट्रक (HP 73 B 0811) और मोटरसाइकिल (HP 48B 7943) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।मृतक की पहचान धर्मवीर शर्मा पुत्र सुदेश शर्मा, निवासी गांव मानूचक, डाकघर सूर्यगढ़, तहसील में, जिला लखीसराय, बिहार के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी कार्य से लौट रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ट्रक चालक लाल दीन पुत्र रोशन दीन, निवासी गांव अलीशा, डाकघर रजेरा तहसील, जिला चंबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सुरक्षित और सतर्क होकर वाहन चलाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!