भटीयात में टेंपो ट्रैवलर मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर हुआ फरार, घायल उपचाराधीन

भटीयात में टेंपो ट्रैवलर मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारकर हुआ फरार, घायल उपचाराधीन

भटीयात/ चम्बा, 29 मई बबलू पठानिया

चुवाड़ी उपमंडल के ककीरा-लाहडू मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर (नंबर DL-1YC 5251) ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद राहगीरों ने घायल को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान 35 वर्षीय कुशल कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गांव नरोला, डाकघर घटासनी पुल, जिला चम्बा के रूप में हुई है। वह बाइक (HP 57 8460) पर सवार होकर ककीरा से अपने घर की ओर लौट रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य वाहन चालकों की तत्परता से उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सकी।थाना प्रभारी चुवाड़ी रमन चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हादसे के बाद विभिन्न मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाया। घायल द्वारा दिए गए वाहन विवरण के आधार पर दिल्ली नंबर के टेंपो ट्रैवलर की तलाश जारी है और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।प्रशासन ने आम जनता से सड़क पर सावधानी बरतने और किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!