गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौज़ी के छात्रों ने पर्यावरणीय प्रतियोगिताओं में किया ज़िला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौज़ी के छात्रों ने पर्यावरणीय प्रतियोगिताओं में किया ज़िला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

डलहौज़ी /चम्बा 31 मई मुकेश कुमार ( गोल्डी)

डलहौज़ी स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन में भी वह अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित अंतर-विद्यालयीय पर्यावरण प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ज़िला स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इंटर स्कूल एनवायरो क्विज़ प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा रिधिमा सिंह और कक्षा 10 के हरजोत सिंह ने अपनी अद्भुत ज्ञान और तत्परता से प्रतियोगिता में बाजी मारते हुए ज़िला विजेता का खिताब अपने नाम किया।

वहीं, कक्षा 12 (विज्ञान संकाय) की छात्रा श्रेय ठाकुर ने “प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नवदीप भंडारी ने इन उपलब्धियों पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थी सिर्फ अकादमिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों में भी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं। यह उपलब्धियां उनके समर्पण, मेहनत और जागरूकता का परिचायक हैं।”उन्होंने विजयी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे इसी तरह प्रेरणास्रोत बनते रहेंगे।इन उपलब्धियों ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल को एक ऐसे शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित किया है, जो शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!