डलहौज़ी में बिजली-पानी के लिए त्रस्त जनता, विधायक जी जश्न में मस्त: आप नेता सोनू ठाकुर का तीखा प्रहार

डलहौज़ी में बिजली-पानी के लिए त्रस्त जनता, विधायक जी जश्न में मस्त: आप नेता सोनू ठाकुर का तीखा प्रहार

डलहौज़ी/चम्बा 4 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष और डलहौज़ी विधानसभा के युवा नेता सोनू ठाकुर ने डलहौज़ी के भाजपा विधायक डीएस ठाकुर पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्होंने कहा कि जनता ने विधायक को भारी जनादेश देकर जिताया था, लेकिन वे जनभावनाओं पर खरे नहीं उतर सके। क्षेत्र की जनता आज बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रही है, लेकिन विधायक पूरी तरह से जनता की समस्याओं से बेखबर हैं।

सोनू ठाकुर ने कहा कि डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र में जैसे ही हल्के बादल आते हैं, बिजली कट जाती है। यह अब सामान्य स्थिति बन चुकी है। बनीखेत, भलेई, तेलका और अन्य क्षेत्रों में लगातार बिजली और पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि आंख मूंदे बैठे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब जनता परेशान होती है, तब हमारे विधायक राजनीतिक दावतों और निजी समारोहों में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या जनता की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने अपने जनप्रतिनिधि पर भरोसा किया?

विधायक को सीधी सलाह देते हुए ठाकुर ने कहा कि अब जनता पहले से अधिक जागरूक है। विपक्ष में होने की दुहाई देकर जिम्मेदारी से बचना अब नहीं चलेगा। विधायक को चाहिए कि वे प्रशासन से मिलकर जल्द से जल्द बिजली और पानी की समस्याओं का समाधान करवाएं।

सोनू ठाकुर ने चेताया कि अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी, तो आम आदमी पार्टी और क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में जनता इस उपेक्षा का करारा जवाब देगी।

आम आदमी पार्टी ने सरकार और स्थानीय विधायक से पूछा है – आखिर कब तक जनता को यूं ही बेहाल छोड़ा जाएगा? पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनता अब झूठे वादों में नहीं आने वाली, और बदलाव की आवाज़ हर घर से उठेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!