कृषि विज्ञान केंद्र चंबा ने ग्राम पंचायत धुलारा, गुवाड और करियाण में उन्नत कृषि तकनीकों पर किया जागरूकता कार्यक्रम

कृषि विज्ञान केंद्र चंबा ने ग्राम पंचायत धुलारा, गुवाड और करियाण में उन्नत कृषि तकनीकों पर किया जागरूकता कार्यक्रम

भटीयात /चुवाडी़ 4 जून बबलू पठानिया

कृषि विज्ञान केंद्र चंबा द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायतों – धुलारा, गुवाड और करियाण में किसानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को उन्नत बीजों के प्रयोग, आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल उत्पादन में वृद्धि, मृदा स्वास्थ्य सुधार और संसाधन प्रबंधन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह ठाकुर ने की।

उनके साथ सहयोगी वैज्ञानिक डॉ. नेहा और विभागीय अधिकारी उषा कुमारी व प्रियंका कुमारी भी उपस्थित रहीं। विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीजों की पहचान, चयन, बोवाई विधियां, जैविक खाद और मृदा परीक्षण की प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने जल संरक्षण, फसल चक्र और मौसम के अनुसार खेती की रणनीतियों पर भी चर्चा की।डॉ. ठाकुर ने बताया कि आज की बदलती जलवायु परिस्थितियों में किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक तरीकों को अपनाना आवश्यक है।

इससे न केवल उत्पादन बढ़ेगा बल्कि लागत में भी कमी आएगी और लाभदायक खेती को बढ़ावा मिलेगा।कृषि विज्ञान केंद्र की इस पहल से स्थानीय किसानों में उत्साह देखा गया। उन्होंने इन कार्यक्रमों की सराहना करते हुए आग्रह किया कि ऐसे प्रशिक्षण नियमित रूप से होते रहें ताकि वे आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत रह सकें और खेती को अधिक लाभकारी बना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!