हिमाचल में पेंशनरों की समस्याओं को लेकर बनीखेत में हुई हिम अंचल पेंशनर संघ की बैठक, सरकार से की गई अहम मांगें

हिमाचल में पेंशनरों की समस्याओं को लेकर बनीखेत में हुई हिम अंचल पेंशनर संघ की बैठक, सरकार से की गई अहम मांगें

डलहौजी/चंबा, 5 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिम अंचल पेंशनर संघ, बनीखेत ब्लॉक की एक महत्वपूर्ण बैठक आज लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल अरोड़ा ने की। इस अवसर पर पेंशनरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर चिंता जाहिर की और सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की।

पेंशनर संघ के अनुसार वर्ष 2016 से 2021 तक के एरियर की राशि अब तक जारी नहीं की गई है, जिससे हजारों पेंशनभोगी प्रभावित हैं। संघ ने मांग की कि यह राशि बिना किसी और देरी के जल्द से जल्द जारी की जाए। इसके अलावा, जिला अस्पताल चंबा में पेंशनरों को स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में संघ ने सरकार से अनुरोध किया है कि पेंशनरों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा शीघ्र शुरू की जाए।

सरकार द्वारा घोषित महंगाई भत्ता (डीए) वृद्धि को भी अभी तक लागू नहीं किया गया है। पेंशनर संघ ने इसे जल्द प्रभाव से लागू करने की मांग की। इसके साथ ही संघ ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और न्यू पेंशन स्कीम को पूर्णतः समाप्त करने की भी पुरजोर मांग की।

बैठक के दौरान महासचिव सहित अन्य सदस्यों ने भी सरकार से पेंशनरों के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की। कार्यक्रम में अति वरिष्ठ पेंशनभोगी दर्शना अरोड़ा को शाल व टोपी पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संघ द्वारा समय-समय पर ऐसे वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया जाता है।

अंत में ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल अरोड़ा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और पेंशनरों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!