चंबा में भारी भूकंप पर आधारित मेगा मॉक एक्सरसाइज का हुआ आयोजन उपायुक्त चंबा ने की अध्यक्षता

चंबा में भारी भूकंप पर आधारित मेगा मॉक एक्सरसाइज का हुआ आयोजन उपायुक्त चंबा ने की अध्यक्षता

चंबा, 6 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आज जिला चंबा में 9वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अगुवाई में यह अभ्यास जिले के नौ विभिन्न स्थलों पर किया गया।

सुबह 9 बजे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र शिमला द्वारा आठ मैग्नीट्यूड तीव्रता के भूकंप की सूचना जारी की गई, जिसके आधार पर भरमौर, भटियात, चंबा, डलहौजी, पांगी और सालूणी उपमंडलों में भूस्खलन, आगजनी, पुल और भवनों के गिरने की परिकल्पना के अनुसार राहत और बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास किया गया।

पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, आपदामित्र और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस अभियान में भाग लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने डिप्टी रिस्पांसिबल ऑफिसर और एडीएम अमित मेहरा ने इंसिडेंट कमांडर की भूमिका निभाई। डलहौजी में एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत, सलूणी बाजार, चुवाड़ी अस्पताल और पांगी के किलाड़ में मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

राहत एवं बचाव दलों को स्टेजिंग एरिया से घटनास्थलों की ओर रवाना किया गया, जहां चिकित्सा शिविर स्थापित कर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि चंबा भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए ऐसे अभ्यास आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक हैं। प्राप्त फीडबैक को जिला आपदा प्रबंधन योजना में शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!