भरमौर विधायक डॉ. जनक राज ने किया होली के देयोल में चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन, तियारी छिंज मेले के समापन समारोह में हुए शामिल

भरमौर विधायक डॉ. जनक राज ने किया होली के देयोल में चिल्ड्रन पार्क का उद्घाटन, तियारी छिंज मेले के समापन समारोह में हुए शामिल

भरमौर/ चम्बा 16 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने आज सोमवार को होली क्षेत्र के देयोल गांव में नवनिर्मित चिल्ड्रन पार्क का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल होली के अध्यक्ष अशोक राजपूत, ग्राम पंचायत देओल के प्रधान अनिल दत्त समेत अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस चिल्ड्रन पार्क का निर्माण ग्राम पंचायत देओल द्वारा किया गया है। उद्घाटन अवसर पर विधायक डॉ. जनक राज ने पंचायत की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास बच्चों के लिए एक सुरक्षित और रचनात्मक खेल स्थल उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि पार्क से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायता मिलेगी तथा उन्हें खेलने व घूमने फिरने का उचित वातावरण मिलेगा।

इसके बाद विधायक तियारी गांव में आयोजित तीन दिवसीय तियारी छिंज मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया और पुरस्कार वितरित किए।विधायक ने मेला आयोजन समिति की मेले के सफल आयोजन के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की। स्थानीय लोगों ने भी विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत हैं, जिनके संरक्षण के लिए हमें एकजुट होकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और प्रेम की भावना को बल मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!