विकसित भारत संकल्प सभा में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
बनीखेत में भाजपा मंडल ने किया आयोजन, पूर्व विधायक जिया लाल रहे मुख्य अतिथि

डलहौजी/ चम्बा 17 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल बनीखेत द्वारा आज लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह बनीखेत में “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भरमौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जिया लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके बनीखेत आगमन पर भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश द्वारा बीते 11 वर्षों में प्राप्त की गई उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सभा में बताया गया कि कैसे भारत ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है।रक्षा क्षेत्र में सरकार द्वारा ₹23,622 करोड़ तक का निवेश किया गया, और ऑपरेशन सिंधु एवं त्रिशूल जैसे अभियानों से आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हुई।

‘सबका साथ, सबका विकास’ के तहत समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया।स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 55 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज मिला, जबकि स्वच्छ भारत अभियान के तहत 12 करोड़ शौचालय बनाए गए। महिला सशक्तिकरण की दिशा में 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को “लक्ष्यवधू दीदी” अभियान से रोजगार मिला।

देश में सड़क निर्माण की गति 34 किमी प्रतिदिन तक पहुंच गई है और प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना एवं डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर से भारत वैश्विक स्तर पर समाधान देने वाला राष्ट्र बनकर उभरा है।किसानों के लिए ₹3.7 लाख करोड़ की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की गई है और न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50% से अधिक की वृद्धि की गई है।सभा के समापन पर मंडल अध्यक्ष विशाल टंडन ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए संगठन को एकजुट रखकर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता दोहराई।
