24 जून को चुवाड़ी में लगेगा कैंपस इंटरव्यू: ITC लिमिटेड जम्मू भरेगी 15 पद,जिला रोजगार अधिकारी ने दी जानकारी

चंबा, 18 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में आगामी 24 जून को एक दिवसीय कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह इंटरव्यू आईटीसी लिमिटेड जम्मू द्वारा अप्रेंटिस/ट्रेनी के 15 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन, आरएसी, फीटर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स या मोटर मैकेनिक व्हीकल ट्रेड में पास होना आवश्यक है। आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक 12,000 रुपये का वेतन प्रदान किया जाएगा।रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब लोकेशन जम्मू जिले के सांभा क्षेत्र के राख राजपुरा बड़ी ब्राह्मण गांव में स्थित है।

यह एक सुनहरा अवसर है उन युवाओं के लिए जो औद्योगिक क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 24 जून को प्रातः 10:00 बजे उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में कैंपस इंटरव्यू के लिए उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है।जिला रोजगार अधिकारी ने योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर साक्षात्कार में भाग लेने का आह्वान किया है।