उपमंडल चंबा में 30 जून तक चलेंगे जागरूकता व लाभ संतृप्ति शिविर
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

चंबा, 18 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत उपमंडल चंबा में 30 जून तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी (ना.) चंबा प्रियांशु खाती ने दी।उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध करवाना है। अभियान के तहत शिविरों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, आयुष्मान भारत, कौशल विकास, उद्यमिता, स्वरोजगार योजनाएं, बैंकिंग सेवाएं और कृषि संबंधी जानकारी दी जाएगी। साथ ही मौके पर पात्र लाभार्थियों के प्रमाण पत्र भी तैयार किए जाएंगे।एसडीएम ने बताया कि विकासखंड चंबा के अंतर्गत 19 जून को पंचायत घर कुठेड़, 21 जून को कोहलड़ी, 23 जून को राजिंडू, 25 जून को पल्यूर, 27 जून को चम्बी, और 29 जून को सिल्लाघराट में शिविर होंगे। वहीं, विकासखंड मैहला के अंतर्गत 20 जून को रठियार, 22 जून को बसोधन, 24 जून को टपूण, 26 जून को फगाडी, 28 जून को बंदला और 30 जून को कुंनेढ पंचायत घर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।सभी शिविर सुबह 11 बजे से शुरू होंगे और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा समाधान प्रदान करेंगे। एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।