बनीखेत में 21 से 24 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय ऐतिहासिक आषाढ़ नाग मेला

बनीखेत में 21 से 24 जून तक आयोजित होगा जिला स्तरीय ऐतिहासिक आषाढ़ नाग मेला

डलहौज़ी / चंबा, 20 जून मुकेश कुमार (‘गोल्डी’)

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून से 24 जून तक पद्दर मैदान बनीखेत में जिला स्तरीय ऐतिहासिक आषाढ़ नाग मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेले की शुरुआत 21 जून को नाग देवता की भव्य शोभायात्रा से होगी, जिसमें जिला चंबा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।चार दिवसीय इस आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को चंबा जिला के विभिन्न सांस्कृतिक दल पारंपरिक मुसादा गायन की प्रस्तुति देंगे। इस दिन के प्रमुख कलाकारों में जितेन्द्र शर्मा, भूतेश, निशा जरयाल, रणवीर सिंह, गौरव कोडल और पंजाबी गायक शामिल रहेंगे।22 जून की संध्या में डॉ. गगन, केएनएस प्रेमी और काकू राम ठाकुर रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 23 जून को अजीत भट्ट एंड पार्टी (कुंजड़ी मढ़ार), करण, राज जेरी और ममता भारद्वाज अपनी प्रस्तुतियां देंगे।24 जून को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में भावना जरयाल, नितीश राजपूत और सुनील राणा अपनी प्रस्तुतियों से समापन समारोह को भव्य बनाएंगे। इस दिन ‘बद (ग्रेडिंग)’ श्रेणी के स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को बढ़ावा दिया जाएगा।इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक लोक कला एवं संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है। सभी सांस्कृतिक संध्याओं की शुरुआत पारंपरिक मुसादा गायन से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!