विद्यालय जटकरी में शिक्षा संवाद का आयोजन, अभिभावकों व SMC सदस्यों ने की सक्रिय भागीदारी

विद्यालय जटकरी में शिक्षा संवाद का आयोजन, अभिभावकों व SMC सदस्यों ने की सक्रिय भागीदारी

चम्बा, 20 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

राजकीय उच्च विद्यालय जटकरी में आज विद्यालय प्रभारी पवन कुमार की अध्यक्षता में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का प्रथम “शिक्षा संवाद” सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, SMC (स्कूल प्रबंधन समिति) सदस्य, अभिभावकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रभारी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संवाद के उद्देश्य को स्पष्ट करने से हुई। उन्होंने शिक्षा संवाद को शिक्षा की गुणवत्ता, छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, शिक्षकों के प्रयास, अभिभावकों की भागीदारी, मूल्यांकन पद्धति और विद्यालय विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया। साथ ही उन्होंने CCE प्रणाली, FA’s, PA’s, बोर्ड परीक्षा की तैयारियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर भी विचार रखे।

विद्यालय की अब तक की प्रमुख उपलब्धियों को भी अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिनमें बोर्ड परीक्षा परिणाम, नए Kitchen Shed का निर्माण, Tinkering Lab की स्थापना जैसी उपलब्धियाँ शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त विद्यालय में बनाए गए बेहतर शैक्षणिक माहौल और अनुशासन की भी सराहना की गई।कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिन्होंने सभी उपस्थितों का मन मोह लिया। संवाद में भाग ले रहे अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था और शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कुछ सुझाव भी साझा किए।

विशेष रूप से कुछ छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों को भी अभिभावकों ने ईमानदारी से रखा, जिनका समाधान शिक्षकों द्वारा आश्वस्त रूप से किया गया।अंत में विद्यालय प्रभारी पवन कुमार ने सभी SMC सदस्यों, अभिभावकों, छात्रों व शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे संवाद न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाते हैं, बल्कि स्कूल-कॉम्युनिटी को एकजुट करने का सशक्त माध्यम भी बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!