सलूणी में डॉ. अंबेडकर कम्युनिटी हॉल और शिक्षण संस्थान की मांग, उपायुक्त से मिले अंबेडकर मिशन सोसाइटी पदाधिकारी

सलूणी में डॉ. अंबेडकर कम्युनिटी हॉल और शिक्षण संस्थान की मांग, उपायुक्त से मिले अंबेडकर मिशन सोसाइटी पदाधिकारी

संबंधित कागजातों पर नजर डालते उपायुक्त चंबा

चंबा, 25 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

सलूणी क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर मिशन सोसाइटी ने सामाजिक विकास एवं शिक्षा के विस्तार के लिए ठोस कदम उठाते हुए 24 जून को उपायुक्त चंबा से औपचारिक भेंट की। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष ब्यास देव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सलूणी में डॉ. अंबेडकर कम्युनिटी हॉल, शिक्षण संस्थान और एक पुस्तकालय की स्थापना की मांग रखी।इस प्रतिनिधिमंडल में वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, सचिव साभो राम, सह सचिव जर्म सिंह, उपाध्यक्ष मदन लाल, कोषाध्यक्ष रिंकू, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती चंपा देवी सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहे। सभी सदस्यों ने डीसी महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सलूणी क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए किसी भी प्रकार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे समुदाय विशेषकर युवाओं को आगे बढ़ने में कठिनाई होती है।अध्यक्ष ब्यास देव ने कहा कि यदि कम्युनिटी हॉल और शिक्षण संस्थान की स्थापना होती है, तो इससे स्थानीय युवाओं को न केवल शिक्षा बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी लाभ मिलेगा। साथ ही यह स्थल सामाजिक समरसता और एकता को भी बढ़ावा देगा।इस अवसर पर उपायुक्त चंबा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी और यथाशीघ्र संबंधित विभागों से विचार-विमर्श कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।स्थानीय समुदाय ने इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही ठोस कदम उठाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!