“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तेलका में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तेलका में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

डलहौजी/ चम्बा 27 जून मुकेश कुमार (गोल्डी)

पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल भलेई के बूथ संख्या 33 सुरगानी-1 में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के माननीय संगठन मंत्री सिद्धार्थन जी ने स्वयं पौधारोपण किया और कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम है, बल्कि यह मातृत्व के प्रति हमारे प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक भी है।पौधरोपण कार्यक्रम में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और मातृभूमि के सम्मान में वृक्षारोपण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, समर्थक और ग्रामीणों ने भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने स्थानीय कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामूहिक प्रयासों से ही सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना को बल मिलता है।”एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से भाजपा समाज में हर व्यक्ति को प्रकृति से जुड़ने और मातृत्व के सम्मान में योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!