108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन, रोजी-रोटी पर संकट

108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन, रोजी-रोटी पर संकट

चम्बा 03 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों के भरण-पोषण में कठिनाई आ रही है। जिसके चलते जिला चंबा में 108 व 102 एम्बुलेंस चालकों कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समस्या पिछले कई वर्षों से लगातार बनी हुई है और बार-बार शिकायत करने के बावजूद सरकार और संबंधित कंपनियां कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं। उन्होंने यह बताया कि पिछले कुछ समय पहले सीटू के बैनर तले उन्होंने एक रोष भी व्यक्त किया था किंतु बावजूद उसके भी सरकार सौतेला व्यवहार ही इख्तियार किए हुए है।

कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने कई बार ईएमडीएपयूएम और सरकार को ज्ञापन सौंपा, लेकिन न तो कार्रवाई हुई और न ही वेतन मिला।

कर्मचारियों ने कहा कि जून और जुलाई महीने का वेतन अब तक नहीं मिल पाया है, और उससे पहले के दो माह का वेतन भी बकाया है।

बताया जा रहा है कि कंपनी ईपीएफ के नाम पर कर्मचारियों के वेतन से कटौती तो कर रही है, लेकिन न ही ईपीएफ में जमा कर रही है और न ही वेतन ही दे रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि ऑफिस में वेतन को लेकर बात करने पर उन्हें केवल टाल दिया जाता है और यह कहा जाता है कि सरकार ने पैसे नहीं दिए हैं।

प्रभावित कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि यदि कंपनी के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं, तो उसका टेंडर तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार हस्तक्षेप कर इस समस्या का समाधान शीघ्र करे, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण सुचारू रूप से कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!