उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 6 जुलाई से चंबा दौरे पर,जनसमस्याएं सुनने के साथ धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

चंबा, 4 जुलाई मुकेश कुमार(गोल्डी)
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 6 जुलाई से तीन दिवसीय चंबा जिले के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 6 जुलाई की सुबह रैत (जिला कांगड़ा) से प्रस्थान करेंगे और प्रातः 10:30 बजे कूंर (चंबा) पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय जनता की समस्याएं सुनेंगे और उसके बाद एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।इस दिन उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह छतराड़ी में निर्धारित है। अगले दिन यानी 7 जुलाई को केवल सिंह पठानिया सुबह 10 बजे छतराड़ी से रवाना होकर दोपहर 12 बजे परिधि गृह चंबा पहुंचेंगे। यहां कुछ समय रुकने के बाद वे खज्जियार के लिए प्रस्थान करेंगे और उनका रात्रि विश्राम खज्जियार स्थित विश्राम गृह में होगा।8 जुलाई को उप मुख्य सचेतक खज्जियार से वापसी यात्रा पर निकलेंगे और रैत (जिला कांगड़ा) लौट जाएंगे।प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रवास के दौरान केवल सिंह पठानिया न सिर्फ जन प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएं जानेंगे, बल्कि संबंधित विभागों को समाधान के लिए निर्देश भी देंगे। धार्मिक आयोजनों में भागीदारी के माध्यम से वे क्षेत्रीय संस्कृति एवं आस्था से जुड़ाव भी स्थापित करेंगे।उनके इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठनात्मक समीक्षाएं भी शामिल हो सकती हैं।