हिम आंचल पेंशनर संघ की मासिक बैठक सम्पन्न, पेंशनरों की समस्याओं , मांगों तथा कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

हिम आंचल पेंशनर संघ की मासिक बैठक सम्पन्न, पेंशनरों की समस्याओं , मांगों तथा कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

डलहौजी, 6 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिम आंचल पेंशनर संघ की मासिक बैठक बीते दिन लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, बनीखेत में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा ने की।बैठक का आरंभ संघ के वरिष्ठ सदस्य थान सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना के साथ किया गया।बैठक में पेंशनरों से संबंधित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने समय पर देय लाभ न मिलने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। बैठक में सर्वसम्मति से चार महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।पहला प्रस्ताव 2016 से 2021 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अब तक देय लाभ न मिलने को लेकर था। संघ ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए सरकार से मांग की कि इन कर्मचारियों को शीघ्र उनके सभी लाभ प्रदान किए जाएं।दूसरे प्रस्ताव में पेंशनरों के वर्षों से लंबित पड़े चिकित्सा बिलों पर चिंता जताई गई और सरकार से अनुरोध किया गया कि बजट में पर्याप्त प्रावधान कर इनका भुगतान जल्द किया जाए।तीसरे प्रस्ताव के अंतर्गत 70 से 75 वर्ष की आयु वर्ग के सेवा निवृत्त कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान के बकाया को तत्काल जारी करने की मांग रखी गई।चौथे प्रस्ताव में सरकार द्वारा घोषित 55% महंगाई भत्ते में से अभी तक केवल 42% ही दिए जाने की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया गया। शेष 13% में से कम से कम दो किस्तों में 4-4% शीघ्र जारी करने की अपील की गई।बैठक के समापन पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हालिया बाढ़ व भूस्खलन में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!