राजकीय प्राथमिक पाठशाला भटोली में एसएमसी आमसभा आयोजित, सनातन धर्म सभा ने बच्चों को भेंट की वर्दियां

डलहौजी/ चम्बा 11 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
शिक्षा खंड बनीखेत के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला भटोली में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आमसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसएमसी के समस्त पदाधिकारी, अभिभावकगण एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे। बैठक में हाल ही में संपन्न एसए-1 परीक्षाओं के परिणामों पर चर्चा की गई और विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा की गई।सभा के उपरांत श्री सनातन धर्म सभा ऐनन माता सभा द्वारा विद्यालय के लगभग 33 विद्यार्थियों को वर्दियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सभा के मुख्य संरक्षक उमेश नंदन, अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, महासचिव अशोक ठाकुर और उपाध्यक्ष देवराज ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।विद्यालय के मुख्य शिक्षक रामकृष्ण ठाकुर ने सनातन धर्म सभा द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान की गई वर्दियों हेतु आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे बच्चों को प्रेरणा मिलेगी और उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस अवसर पर कनिष्ठ अध्यापक जोगिंदर कुमार, एसएमसी अध्यक्ष कमली देवी, अभिभावक प्रिया, सरोज, ममता समेत समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।सभा में अभिभावकों ने भी सनातन धर्म सभा के इस प्रयास की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में सभा के मुख्य संरक्षक उमेश नंदन द्वारा सभी बच्चों व अभिभावकों को जलपान भी करवाया गया।इस प्रकार यह आयोजन विद्यालय, विद्यार्थियों और अभिभावकों के मध्य समन्वय का सशक्त उदाहरण बना।