विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई से रहेंगे चंबा प्रवास पर
भरमौर और ब्रन्गाल में करेंगे “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता

चंबा, 19 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जुलाई सोमवार से चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वह अपने प्रवास के दौरान कई विकासात्मक व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
21 जुलाई को वह प्रातः 11:30 बजे बिन्तरु नाग मंदिर के लिए बनाए जा रहे लिंक रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत चुवाड़ी से दोपहर 4 बजे प्रस्थान कर शाम 6:30 बजे चंबा पहुंचेंगे।
22 जुलाई (मंगलवार) को वह भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भरमौर में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अगले दिन, 23 जुलाई (बुधवार) को वह डलहौज़ी विधानसभा क्षेत्र के ब्रन्गाल में इसी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अपने प्रवास की निरंतरता में, 24 जुलाई (गुरुवार) को वह जिला चंबा की मेधावी बालिकाओं के लिए “फ्री स्कॉलरशिप योजना” का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम बगढार स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष 26 जुलाई (शनिवार) को ग्राम पंचायत रजैं के सरोग गांव में होने वाले ज़िला स्तरीय वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
27 जुलाई (रविवार) को वह प्रातः 9:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के उद्घाटन समारोह और रात्रि 8 बजे की पहली सांस्कृतिक संध्या में महामहिम राज्यपाल के साथ उपस्थित रहेंगे।
28 जुलाई को वह शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।