भारी बारिश से भरमौर के सुतांह गांव में मकान पर गिरा भारी मलबा, दो लोगों की मौत

भारी बारिश से भरमौर के सुतांह गांव में मकान पर गिरा भारी मलबा, दो लोगों की मौत

स्थानीय विधायक ने जताया शोक, प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू

चंबा 21 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

जिला चंबा के विधानसभा क्षेत्र भरमौर के ग्राम पंचायत चडी के सुतांह गांव में भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। देर रात हुई मूसलधार बारिश से एक मकान पर भारी मलबा और पत्थर आ गिरे, जिससे मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव के ही निवासी के रूप में हुई है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गांववासियों ने तुरंत प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद राहत और बचाव दल तथा स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य तथा आगामी प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं बता दें की मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और अन्य संभावित प्रभावितों की खोजबीन की जा रही है।

प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है।स्थानीय विधायक ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। विधायक ने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की अपील की और कहा कि प्रशासन और सरकार की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।प्रशासन ने प्रभावित परिवार को तात्कालिक राहत के रूप में आवश्यक सामग्री और सहायता मुहैया करवाई है। साथ ही, अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव किया जा सके।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। क्योंकि मौसम विभाग ने भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!