भरमौर में राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, महिला टीमों की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र

भरमौर में राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, महिला टीमों की भागीदारी बनी आकर्षण का केंद्र

भरमौर/ चम्बा 24 जुलाई मुकेश कुमार ( गोल्डी)

भरमौर के हेलीपैड मैदान में वीरवार को राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी शशि बलबीर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि किया। टूर्नामेंट में कुल 16 पुरुष टीमें और 8 से 10 महिला टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को ₹25,000 व उपविजेता को ₹11,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा, मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है और युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद मिलती है। उन्होंने आयोजकों अभय कपूर, अक्षय कपूर और कार्तिक ठाकुर की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने की अपील की।इस अवसर पर उन्होंने आयोजन समिति को अपनी ओर से ₹11,000 की राशि भेंट की, जबकि राकेश सरियाल ने ₹5100 और गौरी शंकर ने ₹2100 रुपये टूर्नामेंट आयोजन हेतु प्रदान किए।

टूर्नामेंट की खास बात यह रही कि पहली बार महिला क्रिकेट टी-20 मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसमें भरमौर क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फाइनल मुकाबले में भरमौर महिला क्रिकेट टीम ने भरमौर कॉलेज महिला टीम को हराकर ट्रॉफी व ₹11,000 की राशि जीती, जबकि उपविजेता टीम को ₹2100 व ट्रॉफी दी गई।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता बताते हुए कहा कि उनके विकासात्मक कार्यों और खेलों के लिए किए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें राकेश शर्मा, गौरी शंकर, अजय शर्मा, हेमराज और अमित शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!