उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से रहेंगे चंबा प्रवास पर, 31 को मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्य अतिथि

चंबा 28जुलाई मुकेश कुमार( गोल्डी)
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 30 जुलाई से दो दिवसीय चंबा जिला प्रवास पर रहेंगे। वह 31 जुलाई को आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।विभागीय प्रवक्ता के अनुसार, उप मुख्य सचेतक 30 जुलाई को प्रातः रैत (कांगड़ा) से प्रस्थान कर लगभग 10 बजे बनीखेत पहुंचेंगे। यहां वह वन विश्राम गृह की पौधशाला का निरीक्षण करेंगे, जिसके उपरांत वह भलेई मंदिर जाएंगे। दोपहर 12 बजे वह भद्रकाली माता मंदिर, भलेई में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके पश्चात हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल का निरीक्षण करेंगे।उसी दिन दोपहर 2:30 बजे वह चमेरा झील स्थित जल क्रीड़ा स्थल तलेरू में जिला खेलकूद और संबंधित गतिविधियों के सदस्यों से संवाद करेंगे। उनका रात्रि ठहराव डलहौजी में रहेगा।

31 जुलाई को वह प्रातः 9 बजे खज्जियार झील का निरीक्षण करेंगे और वन तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात 11:30 बजे वह चंबा के बचत भवन में आयोजित मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।इसके अतिरिक्त, वह निर्माणाधीन हेलीपोर्ट और टूरिज्म हट्स के कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। साँय 8 बजे वह अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।1 अगस्त को सुबह 6 बजे वह रैत (जिला कांगड़ा) के लिए प्रस्थान करेंगे।