पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में किशोरावस्था जागरूकता सत्र आयोजित

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में किशोरावस्था जागरूकता सत्र आयोजित

छात्राओं को मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक परिवर्तनों पर दी गई जानकारी

भटीयात/चुवाडी़, 28 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी )

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में किशोरियों के समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए सोमवार को ‘बालिका किशोरावस्था कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। यह विशेष जागरूकता सत्र किशोरावस्था के दौरान होने वाले विभिन्न मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तनों को लेकर छात्राओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सेना अस्पताल बकलोह की मेजर तेजस्विनी उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को किशोरावस्था के संवेदनशील पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। मेजर तेजस्विनी ने सरल भाषा में समझाया कि इस उम्र में आत्मविश्वास, संयम और जीवनशैली से जुड़ी सकारात्मक आदतें कैसे एक संतुलित और सफल जीवन का आधार बन सकती हैं।

उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की सलाह दी।विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि किशोरावस्था जीवन का एक निर्णायक चरण होता है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम न केवल छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाते हैं बल्कि उन्हें सशक्त भी करते हैं।कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सवाल खुलकर रखे।

इस सहभागिता से यह सत्र अत्यंत सफल और प्रभावशाली सिद्ध हुआ।इस मौके पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षिका शैलजा कालिया ने किया। यह सत्र छात्राओं के लिए न केवल जानकारीवर्धक बल्कि प्रेरणादायक भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!