स्व. कुविंदर महाजन की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, 34 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

स्व. कुविंदर महाजन की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, 34 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

चंबा, 29 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

स्वर्गीय कुविंदर महाजन की पुण्य स्मृति में आज चंबा मिलेनियम पब्लिक स्कूल परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य की पहल चंबा मिलेनियम ग्रुप के चेयरमैन आकाश महाजन ने की, जिसे प्रेरणा द इंस्पिरेशन एनजीओ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।शिविर का शुभारंभ आकाश महाजन द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “स्वर्गीय कुविंदर महाजन जी हमारे आदर्श और प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। यह रक्तदान शिविर उनके मूल्यों और समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।”शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेष रूप से चंबा मिलेनियम बी.एड कॉलेज और आई.टी.आई. के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। कुल 34 रक्तदाताओं ने इस शिविर में रक्तदान किया।प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था की टीम ने शिविर की संपूर्ण व्यवस्थाएं संभालीं। स्वास्थ्य मानकों का पूर्ण पालन करते हुए रक्तदाताओं की पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई।

ब्लड बैंक की चिकित्सा टीम ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक अंजाम दिया।शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के अंत में संस्था की ओर से सभी सहभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर चंबा मिलेनियम परिवार से चेयरमैन आकाश महाजन के साथ कमल किशोर, मुरली मनोहर शर्मा, कुलवंत ठाकुर, संतोष ठाकुर, मीनू शर्मा, खुशबु महाजन, ममता ठाकुर, चंदन, सुहेल, रोहित ठाकुर और अरुण ठाकुर उपस्थित रहे।ब्लड बैंक की ओर से विवेक शर्मा (इंचार्ज), सुनील ठाकुर, शीतल नर्स, प्रदीप और विनोद मौजूद थे।

प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था की ओर से सोनू खान, अक्षय वशिष्ठ और दीपक भाटिया ने सक्रिय भूमिका निभाई।यह आयोजन केवल एक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समाज को सेवा, सहयोग और समर्पण का संदेश देने वाला प्रेरणादायक प्रयास सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!