मंत्री जगत सिंह नेगी 1 से 5 अगस्त तक चंबा जिले के प्रवास पर

चंबा, 30 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 1 से 5 अगस्त तक जिला चंबा के विस्तृत दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी विभागीय प्रवक्ता ने दी है।प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मंत्री नेगी
1 अगस्त को भरमौर विधानसभा क्षेत्र की लेच पंचायत में दोपहर 1 बजे जन समस्याएं सुनेंगे और शाम 4:30 बजे ईएमआरएस होली का निरीक्षण करेंगे। उनका रात्रि विश्राम लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह होली में होगा।
2 अगस्त को वे प्रातः 10 बजे एडीएम भरमौर कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में परियोजना सलाहकार समिति, वन अधिकार अधिनियम, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण भरमौर और एलएडीसी समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दिन उनका रात्रि ठहराव भरमौर के विश्राम गृह में निर्धारित है।
3 अगस्त को मंत्री मणिमहेश यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रातः 10 बजे भरमौर में बैठक करेंगे और फिर दोपहर 4 बजे हड़सर में निर्माणाधीन मणिमहेश सड़क का निरीक्षण करेंगे। रात्रि विश्राम भरमौर में ही होगा।
4 अगस्त को दोपहर 1 बजे वे चुराह के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत चुराह से किलाड़ के लिए रवाना होंगे और विश्राम गृह किलाड़ में रात्रि ठहराव करेंगे।
5 अगस्त को प्रातः 11 बजे आरसी पांगी कार्यालय में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक और दोपहर 3 बजे एलएडीसी समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
6 अगस्त को मंत्री जी किलाड़ से केलांग के लिए प्रस्थान करेंगे।इस प्रवास का उद्देश्य जन समस्याओं की सीधी सुनवाई, योजनाओं की समीक्षा और विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करना है।