उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भलेई माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भलेई माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

चंबा, 30 जुलाई मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने चंबा दौरे के दौरान आज प्रसिद्ध शक्ति पीठ भद्रकाली माता भलेई मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुनंदा पठानिया भी उनके साथ मौजूद रहीं। उन्होंने मां भलेई के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।भद्रकाली माता का यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु आकर आस्था प्रकट करते हैं। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मां भलेई के प्रति लोगों की अपार श्रद्धा और विश्वास इस स्थल को एक विशेष आध्यात्मिक महत्व प्रदान करता है। श्रद्धालु यहां आकर अपने जीवन में शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

इस धार्मिक अवसर पर डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उप मुख्य सचेतक ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया और मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रबंधन की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

भलेई पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल ठाकुर तथा स्थानीय लोगों ने पुष्पगुच्छ और पारंपरिक अंदाज़ में उनका स्वागत किया।इस अवसर पर एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, कृषि उपनिदेशक भूपेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक आत्मा ओम प्रकाश, तहसीलदार अभिराय सिंह तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस दौरे को श्रद्धा और सेवा भावना का प्रतीक माना जा रहा है, जो क्षेत्रीय धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल को दर्शाता है।

0-4608×2592-0-0-{}-0-12#

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!