डलहौज़ी उपमंडल के सुदली पंचायत में मूसलाधार बारिश से मकान गिरने की कगार पर , स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बचाव कार्य जारी

डलहौज़ी उपमंडल के सुदली पंचायत में मूसलाधार बारिश से मकान गिरने की कगार पर , स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बचाव कार्य जारी

डलहौज़ी/चम्बा 01 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

चम्बा जिला की डलहौज़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम दाल, पंचायत सुदली में भारी बारिश का कहर देखने को मिला। शुक्रवार अल सुबह लगभग चार बजे करतार सिंह सुपुत्र स्वर्गीय थलू राम का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। मूसलाधार बारिश के चलते घर के आगे बना डंगा अचानक टूट गया, जिससे मकान में गंभीर दरारें आ गईं। घर के पिछले हिस्से में बना डंगा भी अब फटने की कगार पर है, जिससे मकान के पूरी तरह से ढहने का खतरा मंडरा रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बरिश में इस गंभीर स्थिति को देखते हुए परिवार को तत्काल घर खाली करना पड़ा है ।

स्थानीय ग्रामीणों ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए समय रहते प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।ग्रामीणों द्वारा इस घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन व पंचायत प्रतिनिधियों को दे दी गई है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मौके पर कोई प्रशासनिक सहायता नहीं पहुंच पाई थी।यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि क्षेत्र में निरंतर हो रही बारिश से किस तरह लोगों की ज़िंदगियाँ प्रभावित हो रही हैं। भारी बरसात से न सिर्फ मकानों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि जानमाल का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

प्रभावित परिवार ने प्रशासन से शीघ्र राहत व पुनर्वास की मांग की है।स्थानीय लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित सर्वे करवा कर मुआवजा व सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में जान का कोई बड़ा नुकसान न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!