बनीखेत-खैरी मुख्य मार्ग पर दरारें बन सकती हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने विभाग से मांगा त्वरित समाधान

बनीखेत-खैरी मुख्य मार्ग पर दरारें बन सकती हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने विभाग से मांगा त्वरित समाधान

डलहौजी/चम्बा, 3 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

बनीखेत-खैरी मुख्य मार्ग पर बडेरू नाडु के समीप बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सड़क की हालत गंभीर रूप से खराब हो गई है। क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से धंस गया है, जिससे मार्ग पर बड़ी-बड़ी दरारें बन गई हैं। ये दरारें दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से खतरनाक साबित हो रही हैं।स्थानीय निवासियों के अनुसार, बीते कल तक इन दरारों की स्थिति कुछ हद तक सामान्य थी, लेकिन आज सुबह जैसे ही धूप निकली, सड़क की मिट्टी और अधिक खिसकने लगी, जिससे ये दरारें और ज्यादा चौड़ी और गहरी हो गईं।

इससे दुर्घटना की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के दोपहिया वाहन और छोटे निजी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं किया गया, तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से मांग की है कि जल्द से जल्द इन दरारों की मरम्मत कर मार्ग को सुचारु बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग समय पर कार्रवाई नहीं करता, तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

यह मार्ग न केवल ग्रामीणों की आवाजाही का प्रमुख माध्यम है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से जुड़ा होने के कारण व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी अहम है। इसलिए प्रशासन से अपील है कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!