हिम आंचल पेंशनर्स संघ बनीखेत ब्लॉक की मासिक बैठक स्थगित

हिम आंचल पेंशनर्स संघ बनीखेत ब्लॉक की मासिक बैठक स्थगित

a memo is on the keyboard of a computer as a reminder: meeting

डलहौजी/चम्बा, 4 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)

हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ऐसी स्थिति को देखते हुए हिम आंचल पेंशनर्स संघ बनीखेत ब्लॉक की मासिक बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। यह बैठक 5 अगस्त को आयोजित होनी थी, परंतु मौसम की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इसे अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए हिम आंचल पेंशनर्स संघ के जिला अध्यक्ष शिव कुमार कौड़हा ने बताया कि इन दिनों भारी वर्षा के कारण सड़क मार्गों पर भी आवाजाही प्रभावित हो रही है।

पेंशनर्स की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठक स्थगित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। उन्होंने सभी पेंशनधारकों से अनुरोध किया कि वे संघ के अगले दिशा-निर्देश की प्रतीक्षा करें।शिव कुमार ने यह भी कहा कि आगामी बैठक की तिथि मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद तय की जाएगी और इसकी सूचना सभी सदस्यों को समय रहते दी जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे संघ की गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए नियमित रूप से संपर्क में रहें और किसी भी प्रकार की सूचना के लिए संघ के पदाधिकारियों से संपर्क करें। संघ अपने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!