एसबीआई लाइफ इन्श्योरेंस द्वारा चंबा में कैंपस इंटरव्यू, 8 पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई लाइफ इन्श्योरेंस द्वारा चंबा में कैंपस इंटरव्यू, 8 पदों पर होगी भर्ती

रोजगार कार्यालय में 12 अगस्त को होगा आयोजन

चंबा, 8 अगस्त मुकेश कुमार (‘गोल्डी’)

जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 अगस्त 2025 को रोजगार कार्यालय बालू, चंबा में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के तत्वावधान में “उत्कर्ष स्कीम” के तहत आयोजित किया जाएगा।

इस कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से कंपनी द्वारा डेवलपमेंट मैनेजर के 8 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के अभ्यर्थी इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।शैक्षणिक योग्यता के रूप में स्नातक (Graduation) अनिवार्य रखी गई है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष, जबकि भूतपूर्व सैनिकों के लिए 35 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है।रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 से ₹18,000 मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

कार्यस्थल के रूप में चंबा जिला को ही निर्धारित किया गया है।इच्छुक अभ्यर्थियों को 12 अगस्त की सुबह प्रातः 10 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचने को कहा गया है। उम्मीदवारों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा।यह कैंपस इंटरव्यू जिले के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जिससे वे निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!