खज्जियार मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, चालक की दर्दनाक मौ#त

चंबा, 8 अगस्त मुकेश कुमार (गोल्डी)
चंबा-खज्जियार मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना खज्जियार के साथ लगते गेट के पास घटी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैन जैसे ही मोड़ पर पहुंची, चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वैन सीधी गहरी खाई में जा समाई। दुर्घटना की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने प्रशासन और पुलिस को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए चंबा अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सुरक्षा इंतज़ाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। वहीं, प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें और गति नियंत्रित रखें।यह हादसा एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर करता है कि पहाड़ी सड़कों पर यातायात के नियमों का पालन और वाहन चालकों की जिम्मेदारी कितनी अहम है।