भरमौरी के बयान पर बबलू पठानिया का कड़ा प्रहार, माफी की मांग

भटियात/चुवाड़ी, 10 अगस्त चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस
पूर्व मंत्री एवं विधायक कांग्रेस मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी द्वारा भटियात विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा पर कांग्रेस नेता बबलू पठानिया ने आज कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। प्रेस वार्ता में पाठनिया ने कहा कि उम्र के इस दौर में आकर भरमौरी साहब का ऐसा व्यवहार सामान्य हो सकता है, लेकिन उनका यह बयान बेहद बचकाना और हास्यपूर्ण है।पाठनिया ने कहा कि भरमौरी साहब पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं और उनकी बौखलाहट स्वाभाविक है, लेकिन भटियात में ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में कुलदीप सिंह पठानिया ने बेहतर कार्य किया है और क्षेत्र सशक्त हाथों में सुरक्षित है।भरमौरी के उस दावे पर भी पाठनिया ने सवाल उठाए, जिसमें कहा गया था कि भटियात के लोग उन्हें चुनाव लड़ने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भरमौरी के साथ खड़े लोग वास्तव में भटियात के मतदाता और गद्दी समुदाय से जुड़े हैं, जो वर्षों से पठानिया के लिए दिन-रात कार्य करते आ रहे हैं।कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भरमौरी अपनी राजनीति के चक्कर में गद्दी समुदाय का नाम इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भरमौरी को भटियात की गद्दीयों और कांग्रेस पार्टी से अपने बचकाने व बेहूदा बयान के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।प्रेस वार्ता में अजय सिंह (डायरेक्टर वूल फेडरेशन), सुरेंद्र सिंह चाडक (अध्यक्ष ST सेल), महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू, संजय कपूर (उपाध्यक्ष ST सेल), कुलदीप मिन्हास (उपाध्यक्ष), अनूप (महासचिव), किशोरी (सचिव), मोहिंद्र शर्मा (सचिव) सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।