चक्की पुल पर चिट्टे के साथ चंबा के भटियात से संबंध रखने वाले दो युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज जांच शुरू

चक्की पुल पर चिट्टे के साथ चंबा के भटियात से संबंध रखने वाले दो युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज जांच शुरू

कांगड़ा/नूरपुर, 17 अगस्त चंबा न्यूज़ एक्सप्रेस (ब्यूरो)

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कंडवाल स्थित चक्की पुल पर गश्त के दौरान एक मारुति ऑल्टो कार नंबर एचपी 57-0818 को शक के आधार पर रोका। कार की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को आरोपियों के कब्जे से कुल 6.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान कुशनिवेश शर्मा और हर्षित महाजन के रूप में हुई है, जो कि गांव टुंडी, तहसील सिहुन्ता, जिला चंबा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम नियमित गश्त के दौरान चक्की पुल पर तैनात थी। इसी दौरान सफेद रंग की संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चिट्टा बरामद हुआ।

उन्होंने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है और ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।एसपी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान भी चला रहा है।

समाज के हर वर्ग का दायित्व है कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें।उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध धंधे में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नूरपुर पुलिस का यह अभियान आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!